
दिल्ली के वेलकम इलाके में सनसनीखेज वारदात... तीन हमलावरों ने गोली मारकर की युवक की हत्या
AajTak
दिल्ली के वेलकम इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई. घटना उस समय हुई, जब युवक अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था. उसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर कर गोली चला दी. वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है.
दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई गोलीबारी (Firing) में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नदीम के रूप में हुई है, जो जींस बनाने का कारखाना चलाता था. वारदात की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना नदीम के घर के पास हुई, जब वह अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था. उसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने नदीम को घेर लिया. आशंका जताई जा रही है कि हमलावर नदीम के घर के पास उसका इंतजार कर रहे थे. जैसे ही नदीम अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, हमलावरों ने उस पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने देखा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: प्रेम प्रसंग में ससुर की हत्या, झुंझुनूं कोर्ट ने बहू और प्रेमी समेत चार को दी उम्रकैद की सजा
इस घटना के दौरान नदीम के साथ आए एक साथी के पैर में भी गोली लगी है, जबकि दूसरा साथी बाल-बाल बच गया. इस दौरान हमलावर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए. हमलावर मृतक नदीम की स्कूटी और मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गए. इस वारदात के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










