
'दिल्ली के लोग सातों सीट AAP को देंगे', बोले CM केजरीवाल, क्या राजधानी में कांग्रेस संग नहीं होगा गठबंधन?
AajTak
केजरीवाल ने कहा कि एक छोटी सी पार्टी की 10 साल के अंदर पंजाब और दिल्ली में सरकार बन गई. गुजरात और गोवा में विधायक बन गए. जहां चुनाव लड़ते हैं, वहां खूब सारे वोट आते हैं. आज बीजेपी को डर है कि ये (AAP) इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो एक दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी.
आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस जारी है. क्योंकि इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के तरनतारन में रैली के दौरान बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस बार ठान लिया है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें इस बार आम आदमी पार्टी को देंगे.
रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि BJP को डर है कि केंद्र में AAP की सरकार बन जाएगी. उन्होंने कहा कि आज भाजपा सिर्फ आम आदमी पार्टी से डरती है. पूरे देश में आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ी है. आम आदमी पार्टी 10 साल का छोटा सा बच्चा है. इस छोटे से बच्चे ने इतनी बड़ी पार्टी की नाक में दम कर दिया है. AAP उनको सोने नहीं देती. उन्हें नींद नहीं आती है. हम लोग उनके सपने में रात को भूत की तरह आते हैं. उन्होंने कहा कि इधर पंजाब में हमें काम करने से रोका जा रहा है तो उधर दिल्ली में ये लोग हमें रोक रहे हैं. मैं जो काम करना चाहता हूं, उसे करने नहीं दिया जा रहा.
यहां देखें वीडियो...
केजरीवाल ने कहा कि एक छोटी सी पार्टी की 10 साल के अंदर पंजाब और दिल्ली में सरकार बन गई. गुजरात और गोवा में विधायक बन गए. जहां चुनाव लड़ते हैं, वहां खूब सारे वोट आते हैं. आज बीजेपी को डर है कि ये (AAP) इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो एक दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी.
पंजाब में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा 30 साल से गुजरात में, 15 साल से मध्य प्रदेश में सरकार चल रही है, लेकिन एक स्कूल ठीक नहीं कर पाए और ना ही बिजली व्यवस्था बेहतर कर पाए. उन्होंने कहा कि अगर तुम्हारे में हिम्मत है तो काम करके दिखाओ. जो काम आम आदमी पार्टी करती है, वो काम इनसे नहीं होते हैं. यह सिर्फ आम आदमी पार्टी को कुचलना, खत्म करना, क्रश करना, गिरफ्तार करना और बदनाम करना चाहते हैं. लेकिन जनता हमारे साथ है तो डर किस बात का है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










