
दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में गिरी बिल्डिंग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
AajTak
राजधानी दिल्ली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, दिल्ली के लाहौरी गेट के फ्राश खाना इलाके में एक इमारत जमींदोज हो गई. हादसे की सूचना पर दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.
राजधानी दिल्ली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, दिल्ली के लाहौरी गेट के फराश खाना इलाके में एक इमारत जमींदोज हो गई. हादसे की सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.
जानकारी के मुताबिक लाहौरी गेट इलाके में मकान ढहने के बाद अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि फराश खाना में मकान नंबर 1523 ढह गया है. हादसे के बाद आनन-फानन में 5 घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. जबकि मौके पर पुलिस और दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं. इस बिल्डिंग में कितने लोग फंसे हुए हैं. इस बात की जानकारी ली जा रही है.
पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है. मलबे में करीब 3-4 और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के लाहौरी गेट के पास एक घर गिर गया है. 5 दमकल मौके पर मौजूद हैं. अब तक 5 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










