
दिल्ली के रोहिणी में खाने की प्लेट को लेकर हुआ विवाद, कैटरिंग स्टाफ की पीट-पीटकर हत्या
AajTak
दिल्ली में खाने की प्लेट को लेकर हुए विवाद में कैटरिंग स्टाफ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
राजधानी दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर-12 में एक समारोह में खाने की थाली को लेकर झगड़ा हो गया. इस दौरान डीजे की टीम में शामिल दो लोगों ने 48 वर्षीय कैटरिंग कर्मचारी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 8-9 फरवरी की दरमियानी रात की है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहिणी के सेक्टर-12 में जापानी पार्क के पास सांवरिया टेंट के पीछे विवाद की सूचना मिली थी.
घटना को लेकर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त?
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रजनीश गर्ग ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मारपीट के बाद घायल एक व्यक्ति को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान किरारी के प्रेम नगर निवासी संदीप ठाकुर के रूप में हुई, संदीप कैटरिंग टीम में था. समारोह के दौरान डीजे के साथ आए लोगों के लिए थाली नहीं लाने पर संदीप के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी थी. इस दौरान उसके सिर पर प्लास्टिक के टोकरे से वार किया गया. इस मामले में पुलिस ने प्रशांत विहार थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
घटना के समय मौजूद थे चार लोग, पुलिस कर रही पूछताछ

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











