
दिल्ली के रामलीला मेले में अचानक रुका झूला, मच गई अफरा-तफरी, आधे घंटे तक हवा में फंसे रहे लोग, Video
AajTak
दिल्ली के रामलीला मेले में एक झूला अचानक रुक गया, इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. करीब आधे घंटे तक बच्चे और बड़े झूले पर फंसे रहे. इसके बाद जैसे-तैसे सीढ़ियां लगाकर लोगों को झूले से उतारा गया.
राजधानी दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में बीती रात एक घटना हो गई. यहां नरेला के रामलीला मैदान में मेले में लगा झूला अचानक चलते-चलते रुक गया. इस घटना के समय झूले पर बच्चों समेत कई लोग सवार थे. झूला रुका तो चीख-पुकार मच गई. इसके बाद जैसे-तैसे सीढ़ियां लगाकर लोगों को नीचे उतारा गया.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नरेला में स्थित रामलीला ग्राउंड में रामलीला हो रही है. यहां लोगों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगे हुए हैं. बुधवार की रात अचानक एक झूला चलते-चलते रुक गया. इसके बाद जब काफी देर तक झूला चालू नहीं हुआ तो लोग घबरा गए. झूले पर कई बच्चे और बड़े सवार थे.
यहां देखें वीडियो
जब काफी देर हो गई तो लोगों में चीख-पुकार मचने लगी. करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक सभी हवा में फंसे रहे. कई लोग तो अपनी सीट छोड़कर झूले के एंगल पकड़कर खुद ही उतरने की कोशिश करने लगे. इसके बाद मेला प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और सीढ़ियां लगाकर बच्चों और बड़ों को झूले से उतारा गया.
नोएडा में लगे मेले में भी हो गया था हादसा
बता दें कि इससे पहले नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर सोम बाजार में एक हादसा हो गया था. यहां मेले के दौरान झूला चल रहा था, तभी झूले से एक महिला गिर गई थी, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था. इस घटना के बाद मेले में हड़कंप मच गया था. हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की थी. इस घटना में शालू नाम का एक युवक भी घायल हो गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










