
दिल्ली के मॉडल टाउन में गिरी बिल्डिंग... तीन लोगों को मलबे से निकाला, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
AajTak
मॉडल टाउन इलाके में शनिवार को एक बिल्डिंग ढह गई. इस घटना में 1-2 लोगों के फंसे होने की आशंका है. सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और अन्य राहत टीमें मलबे को हटाने में जुटी हैं. वहीं, एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है. वहीं, तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल भेजा गया है.
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में दोपहर की भारी बारिश के दौरान दो मंजिला एक बिल्डिंग ढह गई. बिल्डिंग गिरने से मौके पर भगदड़ मच गई. इस घटना में 1-2 लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल, पुलिस टीम और अन्य सहायता दल मौके पर मौजूद हैं. सभी लोग इमारत का मलबा हटाने में जुटे हैं. एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, मॉडल टाउन इलाके के महेंद्रू एन्क्लेव में एक जर्जर बिल्डिंग को तोड़कर फिर से बनाने का काम चल रहा था. लेकिन, शनिवार को बारिश के दौरान अचानक इमारत ढह गई. इस हादसे में 1 से 2 लोगों के फंसे होने की भी आशंका है. सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और अन्य राहत टीमें मलबे को हटाने में जुटी हैं.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के कल्याणपुरी में गिरी बिल्डिंग, पुलिस ने 2 दिन पहले ही कराई थी खाली, जानें क्या रही वजह
देखें वीडियो...
मामले में अधिकारी ने कही ये बात
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के लिए तीन दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है. स्थानीय पुलिस और बचाव दल के अन्य सदस्यों की मदद से तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है, क्योंकि कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










