
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में रेस्टोरेंट की छत से गिरकर 11वीं के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने
AajTak
उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन में रेस्टोरेंट की छत से गिरने से 16 साल के छात्र की मौत हो गई. छात्र दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट गया था. छत पर लगे प्लास्टिक शेड पर चढ़ते ही वह टूट गया और छात्र नीचे गिर पड़ा. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में रविवार देर दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया. दोस्तों के साथ घूमने गया 11वीं कक्षा का एक छात्र रेस्टोरेंट की छत से गिर गया. गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर को शाम करीब 5.51 बजे मॉडल टाउन थाना पुलिस को पीसीआर कॉल मिली. कॉल में बताया गया कि गुजरांवाला टाउन स्थित इनविटेशन रेस्टोरेंट में एक बच्चा गिर गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल छात्र को इलाज के लिए पेंटामेड अस्पताल ले जाया जा चुका था.
रेस्टोरेंट की छत से गिरा छात्र
मृतक छात्र की पहचान कबिन कुमार के रूप में हुई है. वह अशोक विहार स्थित प्रूडेंस स्कूल का छात्र था और कक्षा 11 में पढ़ता था. पुलिस ने बताया कि कबिन अपने तीन दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट गया था. इनमें उसके क्लासमेट कबीर और यश त्यागी शामिल थे.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी दोस्त रेस्टोरेंट की सीढ़ियों से होते हुए छत पर पहुंचे थे. इसी दौरान कबिन पास की दुकानों के बीच लगे एक प्लास्टिक शेड पर चढ़ गया. बताया जा रहा है कि शेड उसके वजन को संभाल नहीं सका और टूट गया. शेड टूटते ही कबिन सीधे नीचे जमीन पर गिर गया.
इलाज के दौरान मौत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










