
दिल्ली के बाल सुधार गृह में किशोर की पीट-पीटकर हत्या... नहाने को लेकर हुए झगड़े में ले ली जान
AajTak
दिल्ली के मजनू का टीला स्थित एक बाल सुधार गृह में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां रह रहे एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि यह झगड़ा नहाने के दौरान शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया. विवाद में बीच-बचाव करने आया एक अन्य लड़का ही बाद में हमलावर बन बैठा और किशोर को बुरी तरह पीट दिया. घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
राजधानी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में स्थित एक बाल सुधार गृह में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 17 वर्षीय करण के रूप में हुई है. यह घटना उस समय हुई, जब कुछ किशोर नहाने के दौरान आपस में झगड़ पड़े.
पहले मामला मामूली विवाद लग रहा था, लेकिन देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गया. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बाल सुधार गृह के बाथरूम में नहाने को लेकर दो किशोरों के बीच बहस हो गई थी. इस झगड़े में एक तीसरा किशोर भी बीच-बचाव के लिए आया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई़. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी किशोर ने बीच-बचाव करने के बाद करण पर अचानक हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: 'कातिल ने तकिए से पापा का मुंह दबाया, मम्मी देखती रही...'अलवर के वीरू हत्याकांड में मासूम बेटे ने बताई हत्या की कहानी
बताया जा रहा है कि करण को लगातार मुक्कों और लातों से पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. सुधार गृह के कर्मचारियों ने आनन-फानन में घायल करण को पास के हिंदू राव अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है.
करण के शव का पोस्टमार्टम हिंदू राव अस्पताल में किया जाएगा. इस पूरे मामले की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की विस्तृत पुष्टि हो सकेगी. पुलिस बाल सुधार गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि झगड़े की असली वजह और घटनाक्रम का पता चल सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










