
दिल्ली के बाद तमिलनाडु में भी बिजली महंगी, स्टालिन सरकार ने लोगों पर बढ़ाया 4.83% ज्यादा बिजली बिल का बोझ
AajTak
तमिलनाडु सरकार की बढ़ी हुई बिजली कीमतों के मुताबिक 401 यूनिट से 500 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर उपभोक्ता को 6 रुपए 15 पैसे से बढ़ाकर 6 रुपए 45 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा. वहीं, 501 यूनिट से 600 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर 8 रुपए 15 पैसे से बढ़ाकर 8 रुपए 55 पैसे का भुगतान करना होगा.
देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब तमिलनाडु में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने बिजली के बिलों में 4.83% तक का इजाफा कर दिया है. बढ़ाई गई नई दरों के मुताबिक अब 0 से लेकर 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर 4 रुपए 60 पैसे की जगह 4 रुपए 80 पैसे के हिसाब से बिल भरना होगा.
तमिलनाडु सरकार की बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार 401 यूनिट से 500 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर उपभोक्ता को 6 रुपए 15 पैसे से बढ़ाकर 6 रुपए 45 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा. वहीं, 501 यूनिट से 600 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर 8 रुपए 15 पैसे से बढ़ाकर 8 रुपए 55 पैसे का भुगतान करना होगा.
नया टैरिफ एक जुलाई से लागू
सरकार ने 601 से लेकर 800 यूनिट तक इस्तेमाल करने वालों के लिए भी कीमतों में बदलाव किया है. अब 601 से 800 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने पर 9 रुपए 20 पैसे की जगह 9 रुपए 65 पैसे के हिसाब से भुगतान करना होगा. इसके साथ ही 801 यूनिट से 1000 यूनिट तक उपयोग करने पर 10 रुपए 20 पैसे की जगह 10 रुपए 70 पैसे के हिसाब से भुगतान करना होगा. वहीं, 1000 यूनिट से अधिक पर 11 रुपए 80 पैसे के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा. नया टैरिफ 1 जुलाई से लागू किया गया है.
दिल्ली में पिछले में ही हो चुकी बढ़ोतरी
बता दें कि दिल्ली में भी बिजली के बिलों की कीमत पिछले महीने से बढ़ा दी गई है. यहां बिजली के मूल्य में हुई बढ़ोतरी मई महीने से जोड़ी जा रही है. यह बढ़ोतरी 1 मई से 3 महीने के लिए लागू की गई है. इसके बाद बिजली की दर तय करने वाला डीईआरसी, बिजली कंपनियों की याचिका के हिसाब से आदेश देगा. बिजली बीएसईएस की दो कंपनियां बीआरपीएल और बीवाईपीएल के इलाकों में महंगी की गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










