
दिल्ली के बाद अब काठमांडू एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी, सभी विमानों की आवाजाही रुकी
AajTak
नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया गया है. कहा जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई है. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि रनवे की लाइट्स में गड़बड़ी की खबर है.
नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया गया है. कहा जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई है.
एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि रनवे की लाइट्स में तकनीकी खराबी आ गई है. इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं.
त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता रेनजी शेरपा ने बताया कि रनवे के एयरफील्ड लाइटिंग सिस्टम में गड़बड़ी है. फिलहाल कम से कम पांच फ्लाइट्स को होल्ड पर रखा गया है. एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें डिले हैं. इस समस्या का पता स्थानीय समयानुसार शाम 5.30 बजे के आसपास चला.
इससे पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस वजह से फ्लाइट्स ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित रहा था.
इस दौरान विभिन्न एयरलाइंस की 800 से ज्यादा उड़ानें विलंबित हुई थीं, जिससे बड़े पैमाने पर यात्रियों को परेशानी हुई थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










