
दिल्ली के बदले गुजरात-हरियाणा-गोवा में हिस्सेदारी, पंजाब में 50-50... क्या AAP की शर्तों पर राजी होगी कांग्रेस?
AajTak
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. बातचीत के जरिए सीट बंटवारा फाइनल किया जा रहा है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने मतभेदों को एक तरफ रखते हुए सोमवार को बंद कमरे में पंजाब और दिल्ली में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा की. सूत्रों ने बताया कि AAP ने गुजरात और गोवा में एक-एक और हरियाणा में तीन लोकसभा सीटें देने की मांग रखी है.
पक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला निकालने की कवायद शुरू हो गई है. सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता एक साथ बैठे और दिल्ली-पंजाब में सीट बंटवारे पर चर्चा की. इस दौरान दोनों ही पार्टियों ने अपने विधायक-सांसदों की संख्या के मुताबिक हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव रखा. इस बीच, AAP ने गुजरात, हरियाणा और गोवा में भी दावेदारी कर दी और कांग्रेस से इन तीनों राज्यों में सीटें छोड़ने की मांग रखी. फिलहाल, इस बातचीत में अभी कोई फॉर्मूला नहीं निकला है, लेकिन दूसरे दौर की बैठक करने पर सहमति जताई गई है. यानी दोनों दलों के नेता एक फिर बातचीत की टेबल पर बैठेंगे और पांचों राज्यों का फॉर्मूला फाइनल करेंगे.
इस बैठक में कांग्रेस की नेशनल अलायंस कमेटी के प्रमुख मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत समेत नेताओं के साथ-साथ सीट बंटवारे कमेटी के सदस्य भी शामिल हुए. AAP का प्रतिनिधित्व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने किया. हालांकि बैठक में मौजूद नेताओं ने मीडिया के साथ कोई विवरण साझा नहीं किया, लेकिन सूत्रों ने बताया कि AAP ने दिल्ली में कांग्रेस को तीन लोकसभा सीटें देने का प्रस्ताव दिया है.
दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें हैं. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने सातों सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी ने 2019 में 56 फीसदी वोट हासिल किए थे. कांग्रेस को 22 फीसदी और AAP को 18 फीसदी वोट मिले थे. सातों लोकसभा सीटों में से किसी में भी कांग्रेस और AAP उम्मीदवारों का संयुक्त वोट शेयर बीजेपी उम्मीदवारों से ज्यादा नहीं था.
'दिल्ली में AAP 4, पंजाब में 7 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में'
इसी तरह पंजाब में AAP ने कांग्रेस को 6 सीटों का ऑफर दिया है. पंजाब में कुल 13 सीटें हैं. यानी पंजाब और दिल्ली में AAP 50-50 फॉर्मूले पर तैयार है. लेकिन खुद बड़े भाई की भूमिका में रहना चाहती है. सूत्रों ने यह भी बताया कि AAP ने कांग्रेस से गुजरात में एक, हरियाणा में तीन और गोवा में एक सीट दिए जाने का प्रस्ताव रखा है. गुजरात में कुल 26 सीटें हैं. पिछले चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी. दो दिन पहले ही AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की भरूच लोकसभा सीट से चैतर वसावा की उम्मीदवारी का ऐलान किया है. वसावा इस समय जेल में बंद हैं.
'AAP ने हरियाणा में 3 और गोवा में एक सीट मांगी'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










