
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 7 घंटे की जमानत पर घर पहुंचे, बीमार पत्नी से नहीं हो सकी मुलाकात
AajTak
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट ने सात घंटे के लिए जमानत दे दी थी. सात घंटे की जमानत पर रिहा हुए मनीष सिसोदिया अपने घर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही उनकी पत्नी को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाना पड़ा.
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कुछ घंटों के लिए जमानत पर बाहर आए हैं. मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने सुबह 10 बजे से 5 बजे तक, सात घंटे के लिए जमानत दे दी थी. सुबह 10 बजे सिसोदिया तिहाड़ जेल से बाहर निकले और सीधे अपने आवास पहुंचे.
हालांकि, सिसोदिया के घर पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाना पड़ा. बताया जाता है कि मनीष सिसोदिया की पत्नी को तबीयत बिगड़ने पर लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. सिसोदिया को कोर्ट ने बीमार पत्नी से मिलने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए सशर्त जमानत दे दी थी.
कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को सुबह 10 बजे तिहाड़ जेल से रिहा किया गया. जेल से रिहाई के बाद मनीष सिसोदिया सीधे दिल्ली के मथुरा रोड स्थित अपने आवास पहुंचे. मनीष सिसोदिया अपने घर पहुंच गए लेकिन अपनी बीमार पत्नी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है. मनीष सिसोदिया के अपने घर पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई.
मनीष सिसोदिया की पत्नी को अचानक तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया. मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने इस शर्त पर जमानत दी है कि वे इस दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे. कोर्ट ने सिसोदिया के सामने परिवार के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति से बात नहीं करने, मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करने की भी शर्त रखी है.
ईडी ने किया था जमानत का विरोध
मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 6 हफ्ते के लिए जमानत मांगी थी. ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में मनीष सिसोदिया की ओर से दायर जमानत याचिका का विरोध किया था. ईडी के वकील ने दलील दी थी कि चार दिन पहले ही सिसोदिया ने अपनी जमानत याचिका वापस ली थी. अब इसी ग्राउंड पर फिर से जमानत मांग रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










