
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एनकाउंटर... बाइक से भाग रहा था बदमाश, गोली लगने के बाद पकड़ा गया
AajTak
दिल्ली (Delhi) के न्यू उस्मानपुर (New Osmanpur) इलाके में एक बदमाश एनकाउंटर (Encounter) में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल ले गई. पुलिस का कहना है 24 साल के आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं.
राजधानी दिल्ली (Delhi) के न्यू उस्मानपुर इलाके (New Osmanpur) में गुरुवार तड़के एनकाउंटर (Encounter) के बाद कत्ल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी उमर के पैर में गोली लगी है. वह बाइक से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया. पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. इसके बाद जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली उसके पैर में लग गई.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह सूचना मिली थी हत्या का आरोपी उस्मान दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू कर दी. इस दौरान जब पुलिस को हत्या का आरोपी उमर नजर आया तो अफसरों ने उससे सरेंडर करने को कहा.
पुलिस का कहना है कि आरोपी उस्मान ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में उमर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. उमर के खिलाफ कत्ल, कत्ल की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं. पुलिस ने उमर के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है.
यह भी पढ़ें: शराब देने से इनकार करने पर किया था सेल्समैन का मर्डर, अब एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, हत्या के आरोपी के साथ मुठभेड़ आज सुबह 7:15 बजे तीसरा पुस्ता रोड सिग्नेचर ब्रिज के पास हुई. इस मामले में सीलमपुर थाना पुलिस ने एक्शन लिया है. आरोपी उमर पुत्र शमशेर फारूकी चौहान बांगर दिल्ली का रहने वाला है. उमर सुबह के समय बाइक पर घूम रहा था, जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी.
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उमर के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया और जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. आरोपी के पास से 7.65 एमएम की पिस्टल मिली है. उसने 2 राउंड फायरिंग की थी, जबकि मैगजीन में 2 राउंड बाकी थे. पुलिस ने एक राउंड गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी. पुलिस पार्टी से कोई घायल नहीं हुआ. उमर के खिलाफ हत्या के प्रयास और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने का केस दर्ज किया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










