
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिनदहाड़े फायरिंग, कार में आग लगाने की कोशिश, धमकी भरा लेटर बरामद
AajTak
त्रिलोकपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने एक खड़ी कार पर 5-6 राउंड फायरिंग की और आग लगाने की कोशिश की. घटना के वक्त कार खाली थी. बदमाश एक धमकी भरा पत्र छोड़ गया, जिसमें संजय नामक व्यक्ति से पैसों के लेनदेन का जिक्र है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. शाम करीब 4 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाशों ने करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं और कार में आग लगाने की भी कोशिश की.
घटना के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस जांच में पता चला कि यह कार त्रिलोकपुरी के रहने वाले संजय नामक व्यक्ति की है. वारदात के बाद बदमाश कार के पास एक पन्ना छोड़ गए जिसमें संजय से पैसों के लेनदेन का जिक्र था.
यह भी पढ़ें: फर्जी वीजा और पासपोर्ट के मामले में US एंबेसी की शिकायत पर केस दर्ज, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
पत्र की भाषा धमकी भरी है, जिससे पुलिस इसे आपराधिक धमकी और पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देख रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच कर रही है कि संजय का किसी से आर्थिक विवाद था या इस वारदात के पीछे कोई और गहरी साजिश है. इलाके में डर का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे थे दिल्ली पुलिस के ASI और पत्नी, तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










