
दिल्ली के तीनों निगमों को एक करने वाला विधेयक संसद में पास, केंद्र का दावा- मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
AajTak
कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने कहा कि 1991 में दिल्ली में विधानसभा बनाकर उसे विधायी अधिकार दिए गए थे जबकि केंद्र सरकार दिल्ली को संचालित करने की शक्ति अपने पास वापस ले रही है.
दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने वाला विधेयक संसद में पास हो गया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बिल को पेश करते समय दावा किया था कि एक नगर निगम होने से उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, तो गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक दिल्ली की सिविक सेवाओं को बेहतर करेगा और दिल्ली के लोगों को एक रूप सुविधाएं मिल पाएंगी और यह तब होगा जब दिल्ली नगर निगम तीन अलग-अलग नहीं बल्कि एक होंगे.
बता दें कि 1957 दिल्ली नगर निगम एक्ट के तहत दिल्ली नगर निगम बना फिर 1993 और 2011 में संशोधन हुए जिसके बाद ईस्ट साउथ और नॉर्थ एमसीडी में निगमों को बांट दिया गया. पार्षदों की संख्या सीमित हो इसका प्रस्ताव भी बिल में है.
दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी की खरी-खरी
दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक मकसद से नगर निगमों को धन नहीं देने का आरोप लगाया. साथ ही कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जब 2011-12 में दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में बांटा गया था, तब कांग्रेस यह कहना भूल गई कि एक ही परिवार, एक ही पार्टी सत्ता भक्ति रहे, इसलिए आनन-फानन में निगम को 3 हिस्सों में बांटा गया था. उनका यह भी दावा था कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अदालत के आदेश के बावजूद नगर निगमों को बकाया धन नहीं दिया.
सफाई कर्मियों के लिए बिल में खुशखबरी
विधेयक में सफाई कर्मियों के लिए व्यवस्था की गई है. सफाई कर्मियों को 14 दिनों का नोटिस देकर हटाने का प्रावधान खत्म कर सभी को परमानेंट किए जाने की बात कही गई है. केंद्र सरकार का कहना है कि तीनों निगमों को अब सीधे केंद्र सरकार से फंड मिलेगा. संशोधन बिल के तहत 1957 के मूल अधिनियम में कुछ और संशोधन भी शामिल किए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










