
दिल्ली के तिलक नगर में क्रिकेट विवाद बना जानलेवा, 15 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
AajTak
दिल्ली के तिलक नगर में क्रिकेट का खेल अचानक खूनी खेल में तब्दील हो गया. नतीजा ये हुआ कि खेल के बीच हुए विवाद ने एक 15 साल के किशोर की जान चली गई. इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है. ये वारदात हैरान करने वाली है. पढ़ें पूरी कहानी.
Tilak Nagar Cricket Fight Murder: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ एक मामूली झगड़ा जानलेवा वारदात में बदल गया. जानकारी के मुताबिक, वुडलैंड पार्क में 12 साल और 15 साल के दो लड़कों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हो गई. पहले यह सिर्फ बहस थी, लेकिन धीरे-धीरे मामला हाथापाई तक पहुंच गया. किसी को अंदाजा नहीं था कि बच्चों के बीच शुरू हुआ यह विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा.
खेल के दौरान हाथापाई मामला तिलक नगर के वुडलैंड पार्क का है. घटना 23 फरवरी की है. शाम करीब 7 बजकर 22 मिनट पर बच्चे वहां क्रिकेट खेल रहे थे. पुलिस के अनुसार, दो नाबालिगों के बीच खेल के दौरान विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच तनातनी बनी रही. पहली झड़प के बाद 12 साल का बच्चा अपने घर चला गया. वहां उसने पूरी घटना अपने चचेरे भाइयों को बताई. यहीं से मामला और ज्यादा गंभीर हो गया.
आरोपी ने दोस्तों को बुलाया 12 साल के बच्चे ने अपने 17 और 13 साल के चचेरे भाइयों को पूरी बात बताई. इसके बाद तीनों नाबालिग मिलकर 15 साल के किशोर की तलाश में निकल पड़े. पुलिस के मुताबिक, तीनों ने इलाके में घूमकर पीड़ित को ढूंढा. शाम करीब 7:22 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद फिर से कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई.
गर्दन और सिर पर चोट मारपीट के दौरान 15 साल के किशोर के गर्दन और सिर पर जोरदार चोट लगीं. हाथों से किए गए वार इतने तेज थे कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए. घायल हालत में उसे पश्चिमी दिल्ली के प्रसिद्ध दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
तिलक नगर थाने में FIR दर्ज इस पूरे मामले में तिलक नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया. अधिकारियों ने बताया कि मामला किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के प्रावधानों के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी. अधिकारियों का कहना है कि गर्दन और सिर पर लगी चोटें गंभीर थीं. हालांकि अंतिम पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस सतर्कता बरत रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










