
दिल्ली के जाफरपुर कालां में एनकाउंटर... नंदू गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार, भागते समय पैर में लगी गोली
AajTak
दिल्ली के जाफरपुर कालां इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नंदू गैंग के दो शार्पशूटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये आरोपी 28 अगस्त को चावला थाना इलाके में हुई फिरौती और धमकी देने की घटना में वांछित थे.
दिल्ली के जाफरपुर कालां इलाके में एनकाउंटर का मामला सामने आया है. यहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और नंदू गैंग के दो शार्पशूटर्स के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. अधिकारियों का कहना है कि ये आरोपी 28 अगस्त को चावला थाना इलाके में हुई धमकी और फिरौती की घटना में वांछित थे.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सूचना के आधार पर चेकिंग करने पहुंची थी, उसी दौरान दोनों शार्पशूटर्स से मुठभेड़ हो गई. दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई, जो दोनों के पैर में लगी, इससे दोनों घायल हो गए. पुलिस ने आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई स्पेशल सेल की जांच और सूचना के आधार पर की गई. दोनों आरोपी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे.
यह भी पढ़ें: यूपी के आजमगढ़ में एनकाउंटर... एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया मारा गया, STF के साथ हुई मुठभेड़
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक शार्पशूटर और दूसरा लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाला सदस्य था. दरअसल, 28 अगस्त 2025 को चावला थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी, उस दौरान एक व्यवसायी के घर पर धमकी और फिरौती की मांग की गई थी. इसी मामले में इन आरोपियों का नाम सामने आया था. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय नवीन निवासी रोहतक और 26 वर्षीय अनमोल कोहली निवासी अंबाला कैंट के रूप में हुई है.
स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का गैंग दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है, जिसमें फिरौती और धमकियों के मामले प्रमुख हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को गैंग की अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है. दिल्ली पुलिस नंदू गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










