
दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों का प्रदर्शन, 20 मार्च को राकेश टिकैत ने बुलाई महापंचायत
AajTak
संसद बजट सत्र के पहले ही दिन पंजाब से आए किसानों ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है. पार्लियामेंट के करीब जंतर मंतर पर जुटे सैकड़ों किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया, किसान सरकार के वादाखिलाफी से नाराज हैं. किसान MSP, पंजाब में पानी की किल्लत, लखीमपुर कांड में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर कार्यवाही, पर्यावरण प्रदूषण और लंबित मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
राजधानी दिल्ली में भारी संख्या में पंजाब से पहुंचे किसानों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पंजाब से आए किसान संगठन अपनी मांगो को लेकर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में 5 किसान संगठन शामिल हैं. किसान MSP, पंजाब में पानी की किल्लत, लखीमपुर कांड में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर कार्यवाही, पर्यावरण प्रदूषण और लंबित मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 20 मार्च को राकेश टिकैत ने भी किसान महापंचायत बुलाई है. किसान सरकार के वादाखिलाफी से नाराज हैं.
20 को दिल्ली कूच करेंगे किसान MSP दर लागू करने, गन्ना मूल्य घोषित किए जाने, किसानों के ट्यूबवेल से बिजली का मीटर हटाए जाने और कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बीते दिनों मेरठ के कमिश्नरी पार्क में महापंचायत का आयोजन किया था. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 20 मार्च को किसानों को दिल्ली कूच करने को कहा है, जिसमें महापंचायत में आगे की रणनीति बनेगी.
केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भारतीय किसान मंच के नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार उन किसान नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, जिनके घरों पर छापेमारी की जा रही है. सीबीआई ने 21 फरवरी को अपनी राज्यव्यापी छापेमारी में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अजमेर सिंह लाखोवाल के कई परिसरों की तलाशी ली थी. सीबीआई ने जिन संपत्तियों पर छापेमारी की गई, उनमें समाला का एक पेट्रोल पंप, उनके बेटे हरिंदर सिंह लखोवाल का मोहाली स्थित घर और पटियाला में रहने वाले भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष सतनाम सिंह बेहरू से जुड़ी संपत्तियां शामिल हैं.
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) 20 मार्च को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देगा. इसमें 32 किसान संगठन शामिल हो सकते हैं. किसान संघ का कहना है कि सरकार ने अगर मांग पूरी नहीं की तो यह धरना स्थायी रूप से भी शुरू किया जा सकता है.
9 मार्च को कुरुक्षेत्र में हुआ था ऐलान कुरुक्षेत्र में 9 मार्च को किसान पंचायत आयोजित हुई थी. इसमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान नेता शामिल हुए थे. पंचायत में किसान संघ ने ऐलान किया था कि 20 मार्च को नई दिल्ली में किसान महापंचायत होगी. SKM का कहना था कि केंद्र सरकार उनसे किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है. इस दौरान किसान नेताओं ने कहा था कि किसान संघ लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति भी बनाएगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








