
दिल्ली के कोहाट एंक्लेव में बुजुर्ग दंपति की हत्या, देखभाल करने वाला हेल्पर निकला मास्टरमाइंड, 4 लाख लूटकर हुआ था फरार
AajTak
दिल्ली के कोहाट एन्क्लेव में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने रवि नाम के एक हेल्पर को गिरफ्तार किया है, जो पहले बुजुर्ग दंपति की देखभाल करता था. पुलिस के अनुसार, होली के दौरान रवि ने छुट्टी के नाम पर घर छोड़ा और अपनी जगह एक अन्य व्यक्ति को काम पर रखवा दिया. इसी व्यक्ति ने बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या कर दी और घर से लगभग चार लाख रुपये और अन्य सामान लेकर फरार हो गया.
दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कोहाट एंक्लेव में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस वारदात को उनके ही हेल्पर के जरिए अंजाम दिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने दंपति की हत्या कर घर से लाखों रुपये और कीमती सामान लूट लिया. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पीतमपुरा स्थित कोहाट एंक्लेव का है. यहां रवि नाम का युवक लंबे समय से बुजुर्ग दंपति की देखभाल कर रहा था. होली के मौके पर वह कुछ दिनों की छुट्टी पर गया था और अपनी जगह एक अन्य व्यक्ति को काम पर रख गया था. इसी दौरान आरोपी ने दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी और घर में रखे करीब चार लाख रुपये और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: चाकू-ड्रम-सीमेंट, नशे की गोली, परिवार और पड़ोसियों को झांसा... पति की हत्या के लिए मुस्कान ने बनाया था फुलप्रूफ प्लान, जानिए क्या-क्या खुलासा हुआ?
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने घर में रखे तिजोरी को भी खोलने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका. वारदात के बाद जब इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस को घर में बुजुर्ग दंपति के शव मिले. शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न इलाकों में दबिश दे रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










