
दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना में शव मिलने से हड़कंप, नोएडा जाने वाली सड़क पर लगा लंबा जाम
AajTak
राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना में शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर फायर टीम, NDRF की टीम और पुलिस की टीम पहुंची और डेड बॉडी को बाहर निकलने का कार्य शुरू हुआ. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि डेड बॉडी किसकी है और कहां से आई. डेड बॉडी मिलने के बाद दिल्ली से नोएडा की तरफ जाने वाली सड़क पर भीषण जाम लग गया.
दिल्ली के कालिंदी कुंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह यमुना नदी में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस, फायर और NDRF की टीम पहुंची और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है.
कालिंदी कुंज दिल्ली और नोएडा के बीच स्थित प्रमुख इलाका है, वहां यमुना नदी पर बने पुल के पास शव दिखाई दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. NDRF की टीम ने शव को बाहर निकालने के लिए कार्य शुरू किया. शव को बाहर निकालने में कुछ समय लगा, जिसके कारण स्थिति और जटिल हो गई.
यह भी पढ़ें: लखनऊ: रात में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुके व्यापारी का शव मिला, परिजनों का आरोप- लाखों रुपये हड़पने के बाद कर दिया मर्डर
इस मामले के बाद दिल्ली से नोएडा जाने वाली सड़क पर भारी जाम लग गया. रास्ते में गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आईं. सुबह के समय यातायात की स्थिति काफी खराब हो गई. जाम में फंसे वाहन चालक परेशान नजर आए.
शव मिलने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि कोई व्यक्ति पानी में गिर गया हो या फिर इसे जानबूझकर वहां फेंका गया. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









