
दिल्ली के कई VVIP इलाकों से गुजरी जैश आतंकी की कार... 43 सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
AajTak
जैश का आतंकी उमर मोहम्मद अपनी कार लेकर कहां-कहां गया, किस-किस लोकेशन पर गया, ये सारी जानकारी 43 सीसीटीवी फुटेज से सामने आ चुकी है. फुटेज से खुलासा हुआ है कि जैश के आतंकी की कार दिल्ली के कई VVIP इलाकों से गुजरी थी. 29-30 अक्टूबर को ये कार यूनिवर्सिटी में खड़ी थी. तीस तारीख को वो फरीदाबाद यूनिवर्सिटी से फरार हुआ था.
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी उमर मोहम्मद उर्फ उमर नबी की आई 20 कार की हर मूवमेंट अब सामने है. कुल 43 सीसीटीवी फुटेज में यह साफ हो गया है कि उमर न केवल कई संवेदनशील और VVIP इलाकों से गुजरा, बल्कि यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या अगर पुलिस समय रहते कुछ बुनियादी जांच कर लेती, तो लाल किले पर हुआ बम धमाका रोका जा सकता था.
सबसे बड़ा खुलासा यह है कि 29 और 30 अक्टूबर को उमर की आई ट्वेंटी कार फरीदाबाद यूनिवर्सिटी के अंदर खड़ी थी. सीसीटीवी फुटेज यह दिखाते हैं कि उमर नबी यूनिवर्सिटी के ही आसपास था और कार भी वहीं मौजूद थी. यह बात इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ठीक एक दिन पहले 28 अक्टूबर को उमर का करीबी और साथी आतंकी मुजम्मिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था.
यहां देखें Video
मुजम्मिल पूछताछ में बता चुका था कि उसका एक और साथी उमर नबी अभी फरार है. अगर उस समय यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जाती, तो पुलिस को सीधे-सीधे उमर की लोकेशन और उसकी कार का पता चल सकता था.
यह सुराग एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता, क्योंकि इसके बाद कार के नंबर पर अलर्ट जारी किया जा सकता था, और इसकी तलाश दिल्ली–NCR में शुरू की जा सकती थी.
30 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी से निकला और कई इलाकों में घूमता रहा

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








