
दिल्ली के ओखला में चलेगा UP सरकार का बुलडोजर! करीब 300 घर किए गए सील
AajTak
दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र के अली गांव में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर 300 घर सील किए गए हैं. ग्रेप 4 पाबंदियों के चलते बुलडोजर कार्रवाई टल गई. प्रभावित लोगों से मिलने कांग्रेस युवा नेता जावेद मलिक पहुंचे और पहले पुनर्वास की मांग की. स्थानीय लोगों ने ठंड में टेंट में रहने की मजबूरी बताई.
राजधानी दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र के अली गांव इलाके में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की तैयारी चल रही है. यहां यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमण होने का मामला सामने आया है. इसी को लेकर विभाग की टीम ने इलाके में मौजूद करीब 300 घरों को सील कर दिया है. जानकारी के अनुसार बुलडोजर की कार्रवाई 15 दिसंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन दिल्ली में ग्रेप 4 की पाबंदियां लागू होने के कारण यह कार्रवाई उस समय नहीं हो सकी. हालांकि टीम ने मौके पर पहुंचकर घरों को सील कर दिया है.
इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मिलने रविवार को कांग्रेस के युवा नेता जावेद मलिक अपने समर्थकों के साथ अली गांव पहुंचे. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. जावेद मलिक ने कहा कि वह इन लोगों के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि अगर बुलडोजर चलता है तो वह बुलडोजर के आगे खड़े होंगे. उनकी मांग है कि सरकार पहले इन लोगों को फ्लैट या घर दे और उसके बाद उनके मकानों को तोड़े.
अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की तैयारी
जावेद मलिक ने कहा कि यहां लोग पीढ़ी दर पीढ़ी रहते आ रहे हैं. यह इलाका किसी एक समाज का नहीं है, बल्कि यहां हिंदू और मुस्लिम सभी समाज के लोग लंबे समय से साथ रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को मानवीय आधार पर पहले पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि आज भले ही कम लोग आए हैं, लेकिन अगर मांगें नहीं मानी गईं तो बड़े स्तर पर धरना दिया जाएगा और बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र किया जाएगा.
स्थानीय लोगों ने भी अपनी पीड़ा साझा की. उन्होंने बताया कि वे यहां कई कई सालों से रह रहे हैं और अब अचानक घर सील होने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है. लोगों का कहना है कि ठंड के इस मौसम में वे टेंट में रहने को मजबूर हैं. उनका कहना है कि अब वे कहां जाएं और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.
प्रशासन ने करीब 300 घरों को सील किया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










