
दिल्ली के इतिहास में पहली बार! टूटे बिजली की मांग के सारे रिकॉर्ड, 8000 मेगावाट तक पहुंची डिमांड
AajTak
एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में बिजली की मांग बढ़कर 7717 मेगावाट तक पहुंच गई थी जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है. इस आंकड़े ने 29 जून 2022 को बने 7695 मेगावाट के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया था लेकिन अब यह मांग बढ़कर 8000 मेगावाट तक पहुंच गई है.
भीषण गर्मी और चढ़ते पारे के साथ दिल्ली में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है. दिल्ली के इतिहास में पहली बार बिजली की मांग 8000 मेगावाट तक पहुंच गई है. इसी के साथ एक दिन पहले ही बना सबसे अधिक बिजली की मांग का रिकॉर्ड भी टूट गया है. अगर आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली तो यह आंकड़ा और ऊपर जा सकता है.
एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में बिजली की मांग बढ़कर 7717 मेगावाट तक पहुंच गई थी जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है. इस आंकड़े ने 29 जून 2022 को बने 7695 मेगावाट के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया था लेकिन अब यह मांग बढ़कर 8000 मेगावाट तक पहुंच गई है. भीषण गर्मी और मौसम को देखते हुए आने वाले समय में बिजली की मांग और अधिक बढ़ सकती है.
बिजली की मांग पर पड़ता है मौसम का असर
गौर करने वाली बात है कि मई 2024 में हर दिन दिल्ली की अधिकतम बिजली की मांग मई 2023 की तुलना में ज्यादा है. पिछले साल मई के पहले 20 दिनों में, दिल्ली की अधिकतम बिजली की मांग 5781 मेगावाट थी. मई 2023 में उच्चतम बिजली की मांग 23 मई को 6916 मेगावाट दर्ज की गई थी.
Year
Peak Demand Met (MW)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










