
दिल्ली के इंद्रलोक में कई दुकानों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर की 10 गाड़ियां
AajTak
दिल्ली के इंद्रलोक में कई दुकानों में आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई. आग लगाने की जानकारी मिलने के बाद फायर विभाग ने मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेज दिया है जो आग काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं.
दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में सोमवार शाम को कई जूते-चप्पल की दुकानों में भीषण आग लग गई. आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी मिली है.
दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि फायर सर्विसेज को शाम 7:57 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद तुरंत 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. अधिकारी ने बताया, 'आग बुझाने का कार्य जारी है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.'
फायर सर्विसेज के अधिकारी ने बताया कि आग लगी की जानकारी से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. फिलहाल दुकानों में आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है.
दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










