
दिल्ली के आश्रम इलाके में मर्सिडीज चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, पीड़ित की मौत, आरोपी कार समेत फरार
AajTak
साउथ ईस्ट दिल्ली इलाके में एक मर्सिडीज कार चालक ने एक साइकल सवार को जोरदार टक्कर मारी. आरोपी तुरंत फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है.
राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. साउथ-ईस्ट दिल्ली के आश्रम इलाके में एक मर्सिडीज कार चालक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार की तुरंत मौत हो गई.
हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया. मृतक साइकिल सवार की पहचान राजेश के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार की तलाश में जुटी है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है...
कल्याणपुरी में हुआ था हादसा
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ था.यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे. सभी घायलों को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राहगीरों को कुचलने के बाद आरोपी कार ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश की थी जिसे स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










