
दिल्ली के आया नगर में गोलियों से दहला इलाका... 52 साल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या
AajTak
दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के आया नगर में गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग दहशत में आ गए. सुबह करीब 6:25 बजे हुई इस फायरिंग में 52 साल के रत्तन की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपियों ने एक के बाद एक 12 से 15 राउंड तक फायरिंग की. सूचना मिलते ही पुलिस, DCP रैंक के अधिकारी और FSL टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए. यहां दक्षिण दिल्ली के आया नगर इलाके में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा. सुबह करीब 6:25 बजे फतेहपुर बेरी थाने में फायरिंग की सूचना मिली. कॉल मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला.
मृतक की पहचान 52 वर्षीय रतन के रूप में हुई, जो आया नगर का रहने वाला था. उसके शरीर पर गोली लगने के कई निशान मिले. शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावरों ने इलाके में लगातार 12 से 15 राउंड तक फायरिंग की, जिससे अफरा-तफरी मच गई.
घटना की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर बेरी थाना पुलिस के साथ-साथ जिला पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे. इसके अलावा FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से कारतूस, ब्लड सैंपल और अन्य सबूत जुटाने में लगी है. क्राइम टीम ने पूरे क्षेत्र को घेरकर फोरेंसिक मैपिंग शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: नोएडा: जिसके साथ रिलेशनशिप में थी महिला, उसी ने गोली मारकर ले ली जान... मामूली बहस में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस प्रारंभिक रूप से इसे हत्या का मामला मान रही है. आरोपियों ने जिस तरह से कई राउंड गोलियां चलाईं, उससे साफ है कि हमले को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेना शुरू कर दिया है, जिससे हमलावरों की पहचान में मदद मिल सके.
शुरुआती जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किस वजह से हुई. मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि उनकी किसी से दुश्मनी थी या कोई पुराना विवाद चल रहा था.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








