
दिल्ली के अवैध पेपर गोदाम में लगी आग, जिंदा जला शख्स
AajTak
दिल्ली में एक पेपर गोदाम में अल सुबह आग लग गई. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. बताया जाता है कि आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया. करीब चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. वहीं गोदाम से जले हुए गत्तों के नीचे से एक व्यक्ति का शव मिला. उसकी जल जाने से मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रिहायशी इलाके में अवैध रूप से इस गोदाम को चलाया जा रहा है.
दिल्ली में एक अवैध पेपर गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई. इस हादसे में 45 वर्षीय एक शख्स की जल जाने से मौत हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम पहुंची और काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया. DFS के एक अधिकारी के अनुसार शकरपुर इलाके के एक डबल स्टोरी बिल्डिंग में आग लग गई थी.
डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर जब हमलोग मौके पर पहुंचे तो जले हुए गत्तों के नीचे से एक शव बरामद हुआ. शव की पहचान सतेंद्र पासवान के रूप में की गई. गोदाम में आग लगने की सूचना रात दो बजे मिली थी. इसके बाद छह फायर टेंडर की टीम को वहां भेजा गया. आग बुझाने का काम सुबह सात बजे तक चला.
गोदाम में काम करता था मृतक सतेंद्र पासवान मृतक सतेंद्र पासवान की बहन सारो देवी ने एजेंसी को बताया कि उसका भाई गोदाम में काम करता था. मैं उसे खोजने गोदाम में आई थी, लेकिन वह नहीं मिला. आज सुबह उसका शव यहां से बरामद किया गया. वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ यहां रह रहा था. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था.
अवैध रूप से गोदाम संचालन की शिकायत इस इलाके के रहने वाले अनिल शर्मा ने बताया कि इस आवासीय इलाके में अवैध तरीके से गोदाम चलाया जा रहा था. यह दूसरी बार है जब यहां आग लगी है. इससे पहले भी यहां एक बार आग लग चुकी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










