
दिल्ली के अलीपुर में सांड का आतंक... हमले में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दूसरा शख्स बाल-बाल बचा!
AajTak
राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में सांड के हमले में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 60 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. सिक्योरिटी गार्ड नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौट रहे थे, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि नगर निगम की टीम ने सांड को पकड़ लिया है.
राजधानी दिल्ली के बाहरी-उत्तरी इलाके अलीपुर में सांड के हमले में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि सांड को बाद में नगर निगम की टीम ने पकड़ लिया. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, मृतक की पहचान 67 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो नेहरू एन्क्लेव स्थित एक गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे. वे ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी अलीपुर-बुढ़पुर रोड पर उन पर सांड ने हमला कर दिया. इस हमले में अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान 60 वर्षीय राम लखन भी सांड के हमले का शिकार हो गए. उन्होंने पुलिस को बताया कि सांड ने पहले अशोक कुमार पर हमला किया और फिर अचानक उनकी ओर आ गया.
यह भी पढ़ें: हापुड़ में सांड का आतंक, बाजार में 4 घंटे तक मचाया उत्पात, नगरपालिका के अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने अलीपुर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं, नगर निगम की टीम ने सांड को पकड़ लिया.
इस घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए. लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़े जाने की मांग की है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़कों पर घूमते सांड और अन्य पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










