
दिल्ली की हवा 'बहुत खराब', आज बदलेगा मौसम तो प्रदूषण से मिलेगी राहत! बारिश पर आया ये अपडेट
AajTak
Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, 30 अक्टूबर को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इससे प्रदूषण में भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. बता दें कि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच चुका है.
देश के कई हिस्सों में ठंड दस्तक दे चुकी है. दिल्ली-एनसीआर के तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी और उससे सटे एनसीआर के इलाकों में अब मौसम तेजी से करवट ले रहा है. रात के साथ-साथ दिन के समय भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है. इस बीच IMD ने दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है.
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार, 30 अक्टूबर को पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है.वहीं, शाम तक बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. IMD के अनुसार, ये हल्की बारिश दिल्लीवासियों को ठंड का एहसास कराएगी.
दिल्ली-NCR के इन इलाकों में बारिश की संभावना IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोहना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा), सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नंदगांव, बरसाना (उ.प्र.), भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली, अलवर, विराटनगर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, नदबई, महवा, महंदीपुर बालाजी (राजस्थान) में हल्की बारिश होने की संभावना है.
AQI का ग्राफ बढ़ने से सांसों में घुल रहा जहर! खराब से 'बहुत खराब' हो गई दिल्ली की हवा
वहीं, दिल्ली के अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार, आर.के. पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, अयानगर, डेरामंडी और एनसीआर के गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, गुरुग्राम में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा यूपी के पिलखुआ, हापुड़, गुलावठी, सियाना, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, जट्टारी, खैर के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है.
प्रदूषण से मिल सकती है राहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार है, जो ' बहुत खराब' श्रेणी के अंतर्गत है. वहीं, कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया है. IMD ने 30 अक्टूबर को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










