
दिल्ली की हवा और होगी खराब या आज बारिश दिलाएगी राहत? पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट
AajTak
दिल्ली में मौसम करवट बदल सकता है. आज राजधानी में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर कर दी है. लेकिन इस बारिश के साथ प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं आने वाला है. अनुमान लगाया जा रहा रहा है कि प्रदूषण की स्थिति और खराब हो सकती है.
राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर कर दी है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी कुछ कमी दर्ज की जाएगी. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश की वजह से हवा में प्रदूषण कम नहीं होने वाला है. अगले दो दिन प्रदूषण की स्थिति दिल्ली में और ज्यादा विस्फोटक बन सकती है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेलशियस रहेगा.
मंगलवार की बात करें तो राजधानी का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा. आसमान में धुएं की एक परत ने प्रदूषण की स्थिति में भी कुछ खास सुधार नहीं लाया और बहुत खराब श्रेणी में रहा. अब मंगलवार का मौसम सोमवार की तुलना में ठंडा रहा क्योंकि 6 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. ये आंकड़ा नवंबर के लिहाज से 14 साल बाद सबसे गर्म था. वहीं 10 नवंबर के बाद दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है.
इसके अलावा हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी आज (बुधवार), 8 नवंबर को बारिश होने आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो फरीदाबाद में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. फरीदाबाद में भी 10 नवंबर तक बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, गुरुग्राम में भी आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. तापमान की बात करें तो गुरुग्राम में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी का दौर भी जारी है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








