
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर नामांकन का पहला दिन, 15 उम्मीदवारों ने किया नॉमिनेशन
AajTak
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक के तहत मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. इसी कड़ी में AAP राजधानी की 4 लोकसभा सीटें तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा. यहां नामांकन का दौर अब शुरू हो गया है. सोमवार को नामांकन के पहले ही दिन 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. पहले दिन नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा.
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर नामांकन के पहले दिन 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिसमें से कोई भी नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से उम्मीदवार नहीं है. वहीं चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से पहले ही दिन सबसे अधिक नामांकन दर्ज किए गए, जहां पांच उम्मीदवार मैदान में उतरे.
मैदान में उतर सकते हैं और अधिक उम्मीदवार
पहले ही दिन 15 उम्मीदवारों का नॉमिनेशन दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया में सराहनीय भागीदारी को दिखाता है. आने वाले दिनों में और अधिक उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने की उम्मीद है.
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक के तहत मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. इसी कड़ी में AAP राजधानी की 4 लोकसभा सीटें तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
'इंडिया' ब्लॉक के उम्मीदवार

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










