
दिल्ली की सरकारी बिल्डिंग पर लगाए जाएंगे 50 मेगावाट के रूफटॉप सोलर प्लांट, ग्रीन एनर्जी उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
AajTak
दिल्ली सरकार ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए 645 सरकारी बिल्डिंग ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट लागने का फैसला किया है. इन सभी प्लांटो की क्षमता 50 मेगावाट होगी. ये प्रोजेक्ट सरकारी इमारतों को अपनी बिजली की जरूरतों को खुद पूरा करने के साथ-साथ पैसों की बचत कराने में फायदेमंद साबित होगा.
दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की बिल्डिंग पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. इन सभी प्लांटों की कुल क्षमता 50 मेगावाट होंगे. दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि सरकारी इमारतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की ये पहल दिल्ली सोलर पॉलिसी का हिस्सा है.
इस योजना के तहत 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले लगभग 645 दिल्ली सरकार और एमसीडी की इमारतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. जिनमें शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य संस्थान, डीटीसी डिपो, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड सबस्टेशन जैसी अन्य इमारतें शामिल हैं. ये प्रोजेक्ट सरकारी इमारतों को अपनी बिजली की जरूरतों को खुद पूरा करने के साथ-साथ पैसों की बचत करने में फायदेमंद साबित होगा.
ग्रीन एनर्जी को मिलागा बढ़ावा
बता दें कि ग्रीन एनर्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के मकसद से 29 जनवरी, 2024 को कैबिनेट द्वारा दिल्ली सोलर पॉलिसी को पास किया था. दिल्ली सरकार ने 2027 तक शहर की 25% बिजली सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से उत्पन्न करने का टारगेट तय किया है. हालांकि, पिछले दिनों केजरीवाल सरकार ने आरोप लगाया था कि सोलर पॉलिसी 2024 को एलजी द्वारा रोक दिया गया है.
ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि एलजी साहब भाजपा की ओर से बैटिंग कर रहे हैं. इसलिए उन्होंने इतनी प्रोगेसिव सोलर पॉलिसी 2024 की फाइल को रोक दिया है.
दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 का टारगेट

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











