
दिल्ली की शराब नीति के खिलाफ फिर मिली शिकायत, उपराज्यपाल ने एक और जांच के दिए आदेश
AajTak
दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy) के खिलाफ एक और शिकायत आई है. इसको लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक और जांच के आदेश दिये हैं. इस जांच की रिपोर्ट 14 दिनों के अंदर तैयार करने को कहा गया है. ये शिकायत किस संगठन ने दी है, उसका नाम नहीं बताया गया है.
राजधानी दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच तकरार और बढ़ती जा रही है. अब उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नई शराब नीति पर एक और जांच के आदेश दिये हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, यह शिकायत न्यायविदों, वकीलों और प्रतिष्ठित नागरिकों के एक संगठन ने दी है. इसपर जांच के आदेश दिये गए हैं. पहले वाली शिकायत के आधार पर उपराज्यपाल सीबीआई जांच की सिफारिश पहले ही कर चुके हैं.
शिकायत में कहा गया है कि दिल्ली में शराब का लाइसेंस देने में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं. इसपर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को लिखा है. उनको सत्यापन और जांच के आदेश दिये गए हैं. यह भी कहा गया है कि 14 दिनों (दो हफ्ते) के अंदर इसपर रिपोर्ट तैयार करें और उनको और सीएम केजरीवाल को भेजें.
किस संगठन ने यह शिकायत दी है यह नहीं बताया गया है. संगठन खुद अपना नाम सामने नहीं आने देना चाहता क्योंकि उसे डर है कि ऐसा होने पर उसे उत्पीड़न और धमकियों का सामना करना पड़ सकता है.
शिकायत में कहा गया है कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 का उल्लंघन हुआ है. इसमें गुटबंदी, एकाधिकार को बढ़ावा देने और ब्लैक लिस्ट में मौजूद कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगा है. अब रिपोर्ट आने के बाद आगे उपराज्यपाल कोई एक्शन लेंगे.
LG कर चुके हैं सीबीआई जांच की सिफारिश
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना पहले ही केजरीवाल सरकार की चर्चित शराब नीति की सीबीआई जांच के आदेश दे चुके हैं. यह सिफारिश एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद की गई थी. खास बात ये है कि इस रिपोर्ट में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं. दिल्ली का एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के अधीन है. माना जा रहा है कि इस मामले में मनीष सिसोदिया की मुसीबतें बढ़ सकती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










