
'दिल्ली की राबड़ी देवी...', बीजेपी का AAP पर पोस्टर अटैक, सुनीता केजरीवाल पर साधा निशाना
AajTak
सुनीता केजरीवाल के प्रचार में उतरने के बाद बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है. इसी बीच दिल्ली बीजेपी ने CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूर्वी दिल्ली में पोस्टर लगा दिए हैं.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर जारी है. इसी बीच दिल्ली बीजेपी ने CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूर्वी दिल्ली में पोस्टर लगा दिए हैं. इस पोस्टर पर सुनीता केजरीवाल की तस्वीर दिख रही है और उस पर लिखा है 'दिल्ली की राबड़ी देवी'
सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज अपना पहला रोड शो किया. इस दौरान समर्थकों के हाथ में 'I Love Kejariwal' के पोस्टर थे. इससे पहले दिल्ली बीजेपी ने सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास की ओर जाने वाले रूट पर साइन बोर्ड लगाया था. इस पर लिखा है, "शीशे का महल भ्रष्टाचार का अड्डा, मुख्यमंत्री निवास, 6 फ्लैग स्टाफ रोड सिविल लाइंस". पोस्टर में सीएम आवास की ओर भी इशारा किया गया है. बोर्ड सीएम आवास से कुछ मीटर की दूरी पर है. राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव होने में सिर्फ एक महीना बचा है. ऐसे में बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे हैं.
भाजपा कह रही है कि लोग इंडिया गेट और अन्य स्मारकों को देखने के लिए दिल्ली आते हैं. हम चाहते हैं कि लोग भ्रष्टाचार के केंद्र शीश महल को देखने आएं. आज तक/इंडिया टुडे से बात करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हमने वह रास्ता दिखाया है जहां से दिल्ली को लूटने की योजना बनाई जाती है." उन्होंने कहा, "यह आवास ही कारण है कि सीएम केजरीवाल अपना पद नहीं छोड़ रहे हैं." भाजपा नेता ने कहा, "लोग राष्ट्रीय स्मारकों को देखने के लिए दिल्ली आते हैं, उन्हें भ्रष्टाचार के केंद्र शीश महल की झलक पाने के लिए भी यहां आना चाहिए."
सुनीता केजरीवाल के प्रचार में उतरने के बाद बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है. दूसरी ओर AAP भी सहानुभूति के लिए सुनीता केजरीवाल को चेहरा बनाकर सीएम की गिरफ्तारी को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










