
दिल्ली की महिला ने राहुल गांधी के नाम किया अपना 4 मंजिला मकान
AajTak
दिल्ली की एक महिला ने अपना 4 मंजिला घर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम कर दिया है. दरअसल, राहुल गांधी को 12, तुगलक लेन का बंगला खाली करने का नोटिस मिला था. उधर, कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर 'मेरा घर, आपका घर' कैंपेन शुरू कर दिया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भी दिया गया था. वहीं, एक महिला ने दिल्ली के मंगोलपुरी में अपना 4 मंजिला मकान राहुल के नाम कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली राजकुमारी गुप्ता ने दिल्ली के मंगोलपुरी में अपना घर राहुल गांधी के नाम कर दिया है. दरअसल, राहुल गांधी को 12, तुगलक लेन का बंगला खाली करने का नोटिस मिला था.
उधर, कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर 'मेरा घर, आपका घर' कैंपेन शुरू कर दिया है. इसके तहत राहुल के समर्थक सोशल मीडिया पर अपने अपने घरों की फोटो डाल रहे हैं और लिख रहे हैं, मेरा घर राहुल गांधी का घर...
दरअसल, राहुल गांधी को 23 मार्च सूरत कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराया था. राहुल ने अप्रैल 2019 में कोलार में ये कहा था, सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है? कोर्ट के फैसले के अगले दिन ही लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई.
इतना ही नहीं राहुल की सदस्यता जाने के बाद राहुल को सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस दिया गया है. उन्हें 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने का समय दिया गया है. राहुल गांधी दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित 12, तुगलक रोड पर सरकारी आवास में रहते हैं. इस बंगले में राहुल 2005 से ही रह रहे थे.
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










