
दिल्ली की नई शराब नीति ने बढ़ाई टेंशन, कारोबारियों को CBI जांच का डर!
AajTak
दिल्ली में शराब की दुकान चलाने वाले लाइसेंस धारी बड़ी टेंशन में हैं क्योंकि नई शराब नीति पर दिल्ली के उप राज्यपाल द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद बेहद डर गए हैं. दूसरी बड़ी वजह ये है कि नई पॉलिसी को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं? धंधे से जुड़े वेंडर ने नाम ना छापने शर्त पर बताया कि मियाद खत्म होने के 10 दिन पहले ही रिनीवल को लेकर काम शुरू करना होता है, लेकिन अब तक कोई भी रिस्पांस नहीं मिला है.
दिल्ली में नई शराब नीति से शराब कारोबारी टेंशन में हैं. साल 2001 से 2021 तक देश की राजधानी में शराब का कारोबार कभी मुद्दा नहीं रहा, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब नई शराब नीति न केवल राजनीतिक मुद्दा बन चुकी है बल्कि सीबीआई के घेरे में भी होगी.
दिल्ली में शराब की दुकान चलाने वाले लाइसेंस धारी बड़ी टेंशन में हैं क्योंकि नई शराब नीति पर दिल्ली के उप राज्यपाल द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद बेहद डर गए हैं. दूसरी बड़ी वजह ये है कि नई पॉलिसी को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं? धंधे से जुड़े वेंडर ने नाम ना छापने शर्त पर बताया कि मियाद खत्म होने के 10 दिन पहले ही रिनीवल को लेकर काम शुरू करना होता है, लेकिन अब तक कोई भी रिस्पांस नहीं मिला है.
दिल्ली के मास्टर प्लान के मुताबिक, डीडीए अप्रूव्ड मार्केट, शॉपिंग मॉल्स में ही शराब दुकानें खोली जा सकती हैं लेकिन नई लिकर पॉलिसी के तहत बहुत सारी दुकानें नॉन-कंफर्मिंग ज़ोन में खुली, जिसका राजनीतिक तौर पर मुद्दा बना और लोकल आरडब्लूए और एमसीडी ने आपत्ति जता दी है. लिहाजा इस पर भी कोई नीति एक्साइज विभाग की तरफ से नहीं जारी की गई.
दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर शराब के धंधे से जुड़े वेंडर, बिजनेसमैन और व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं. कंफेडरेशन ऑफ एल्कोहलिक बीवरेजेस कंपनीज (CIABC) के डायरेक्टर जनरल विनोद गिरी ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता के माहौल में राजधानी के पॉश इलाकों जैसे साकेत, महिपालपुर, ग्रीन पार्क में शराब की किल्लत हो गई है. हम इसका जल्द हल चाहते हैं. शराब उपलब्ध हो, सप्लाई प्रभावित न हो और धंधे को ठीक तरह से चला सकें. इन्हीं वजहों से लाइसेंसधारियों ने लाइसेंस ही सरेंडर करना शुरू कर दिया है.
21 जून 2022 तक 466 दुकानें एक्टिव
एक्साइज विभाग की वेबसाइट पर अपलोड आंकड़ा कहता है कि 21 जून 2022 तक सिर्फ 466 दुकानें ही एक्टिव रहीं. एक्साइज विभाग के सूत्रों का कहना है कि मियाद खत्म होने से पहले अगर इसी तरह लाइसेंस सरेंडर होते रहे तो दुकानों की संख्या 350 के करीब भी जा सकती है. दिल्ली लिकर ट्रेड एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अनिल गोयल का कहना है कि 'नई शराब नीति के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में कई याचिकाएं लंबित हैं और उनकी याचिका पर 18 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है. उनका दावा है कि नई शराब नीति संविधान में दिये गये टैक्स के प्रावधानों का उल्लंघन है.' दिल्ली में हौजखास, मॉडल टाउन,महिपालपुर, साकेत, गोविंदपुरी, कालकाजी, कमला नगर, राजेंद्र नगर आदि इलाकों में शराब की किल्लत है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










