
दिल्ली: काम से घर लौट रहे सगे भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला... एक की मौत, दूसरा घायल
AajTak
दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया. जिससे एक भाई की मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों भाइयों पर हमला उस वक्त किया गया, जब वे एक मॉल से नौकरी करके घर लौट रहे थे.
दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र की गुप्ता कालोनी में 18 वर्षीय युवक विवेक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को शुक्रवार की रात में अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि बदमाशों ने विवेक के सगे भाई अमन पर भी चाकू से हमला किया. जिससे अमन भी घायल हो गया. अमन का एम्स दिल्ली में वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है.
भाई का आरोप है कि 8 से 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हमला कर दिया. वहीं पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट विवेक और अमन के परिवार वाले मालवीय नगर थाना पहुंच गए. जहां उन्होंने विरोध किया. घरवालों के मुताबिक रात से दिन हो गया, अभी तक पुलिस ने किसी को नहीं गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें: दोस्ती, धोखा और मर्डर... दोस्त की बीवी से अवैध संबंध के शक में गई BJP नेता की जान, ऐसे खुला राज
मॉल में काम करते थे दोनों भाई
परिवार को यकीन नहीं है कि आखिर किसने उनके दोनों बच्चों पर हमला किया. हालांकि, हत्याकांड को लेकर पुलिस पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है. जबकि परिजनों ने इससे इनकार किया है.
यह भी पढ़ें: 'विपिन के दूसरी महिलाओं से संबंध थे', यूपी महिला आयोग की टीम से बोलीं निक्की भाटी की बहन; फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मर्डर केस

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







