
दिल्ली: कांग्रेस ने शुरू किया मेगा सदस्यता अभियान, विधानसभा चुनाव के लिए युवा नेताओं को तैयार करेगी DPYC
AajTak
दिल्ली कांग्रेस ने अपनी युवा विंग दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस (DPYC) के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन कर कहा, "DPYC राहुल गांधी के 'नेता बनो-नेता चुनो' के दृष्टिकोण को अपनाया जाएगा, जिसमें रिकॉर्ड संख्या में युवा सदस्यों को शामिल किया जाएगा.
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए दिल्ली कांग्रेस ने अपनी युवा शाखा दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस (DPYC) के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है. DPYC के प्रतिनिधि भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के चुनावों के लिए भी पात्र होंगे.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन कर कहा, "DPYC राहुल गांधी के 'नेता बनो-नेता चुनो' के दृष्टिकोण को अपनाएगा. जिसमें रिकॉर्ड संख्या में युवा सदस्यों को शामिल किया जा सके. युवा कांग्रेस राजनीति में युवाओं की एंट्री कराने का काम करती है और दिल्ली देश की धड़कन होने के नाते पूरे देश में राजनीतिक धाराओं को प्रभावित करती है."
इस वक्त दिल्ली में लगातार 15 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी पिछले तीन विधानसभा चुनावों से शून्य पर चली गई है. पिछले संसदीय चुनावों में मिली बढ़त ने दिल्ली में कांग्रेस का कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है.
'पार्टी में आगे बढ़ेंगे प्रतिभाशाली लोग'
यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए लोकतांत्रिक चुनाव कराने का राहुल गांधी का प्रस्ताव विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करेगा. इससे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पार्टी के अंदर प्रमुख पदों पर पहुंचने में मदद मिलेगी.
उनका मानना है कि युवा सदस्यता का विस्तार करके डीपीवाईसी सक्षम नेताओं को तैयार करेगी जो राष्ट्र को सक्षम और गतिशील नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










