
दिल्ली: कश्मीरी छात्रों को रूम नहीं देने पर रिसेप्शनिस्ट ने दी सफाई, कहा- बदनाम करने की कोशिश
AajTak
कश्मीरी छात्रों के होटल विवाद को लेकर उत्तर पश्चिम जिला की पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने कहा कि शुरुआती तौर पर यह क्षेत्रीय आधार पर भेदभाव का मामला लग रहा है. इस मामले की अभी जांच चल रही है.
दिल्ली के जहांगीरपुरी के होटल का वीडियो बीते दिनों तेजी से वायरल हुआ था जिसमें ये आरोप लगाया गया था कि कश्मीरी पहचान पत्र की वजह से गेस्ट (कश्मीरी छात्र) को रूम नहीं दिया गया. अब उस वीडियो में नजर आ रही होटल की रिसेप्शनिस्ट ने अपना एक वीडियो जारी किया है और उसने उसने कहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है यह उसे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है जबकि वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ था.
होटल की रिसेप्शनिस्ट ने वीडियो जारी कर बताया कि गेस्ट जब आए उस वक्त 10 में से 9 रूम बुक थे. एक नॉन एसी कमरा था और उसका टीवी भी काम नहीं कर रहा था. मैंने गेस्ट को वह कमरा दिखा दिया और उनसे बोला कि आप इस कमरे में रह लीजिए और जैसे ही कोई दूसरा कमरा आधे घंटे में खाली होगा मैं आपको वह कमरा दे दूंगी.
महिला रिसेप्शनिस्ट के मुताबिक गेस्ट इसके लिए तैयान नहीं थे. उन्होंने मुझसे बहस की. महिला ने कहा अगर मुझे उन्हें रूम नहीं देना होता तो मैं उनकी एंट्री क्यों करती और उनका पहचान पत्र क्यों लेती.
महिला ने कहा जो वीडियो वायरल हो रहा है यह सब मुझे बदनाम करने के लिए बनाया जा रहा है जिस वजह से वो काफी तनाव में है और उसकी तबीयत भी खराब हो गई है.
बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद ओयो ने उस होटल को अपने प्लेटफॉर्म से बाहर कर दिया और कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी भी दी.
वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद महेंद्र पार्क थाने में पुलिस ने होटल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










