
दिल्ली: कई इलाकों में पानी की किल्लत, जल बोर्ड ने बताया कब तक बहाल होगी सप्लाई
AajTak
पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई. इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड की ओर से सफाई आई कि विकास कुंज के कई निवासियों ने ग्रेटर कैलाश में लीकेज की शिकायत की है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को पानी की आपूर्ति बाधित हुई. पानी की आपूर्ति में बाधा के पीछे कारण रहा पाइपलाइन में लीकेज. इसकी वजह से पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई. पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने पानी की आपूर्ति बाधित होने को लेकर ट्वीट किया और सीएम अरविंद केजरीवाल से पानी के टैंकर भिजवाने की मांग की. जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई. इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड की ओर से सफाई आई कि विकास कुंज के कई निवासियों ने ग्रेटर कैेलाश मेन लाइन में पानी लीकेज की शिकायत की. लोगों की शिकायत थी कि पानी उनके घर के बेसमेंट में आ रहा है. इससे उनके मकान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है. दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










