
दिल्ली और पंजाब में तल्खी... क्या आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में साथ आ पाएंगे AAP और कांग्रेस?
AajTak
चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव आज होना है. मेयर चुनाव में नजर कांग्रेस के स्टैंड पर है. दिल्ली और पंजाब की तल्खी के बीच क्या कांग्रेस चंडीगढ़ चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ आ पाएगी?
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का आज चुनाव होना है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछली बार हुई गड़बड़ियों को देखते हुए दोनों पक्षों की परस्पर सहमति से चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है. सर्वोच्च न्यायालय ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए चंडीगढ़ नगर निगम को मानदेय का भुगतान करने के निर्देश दिए थे.
अब चुनाव की घड़ी आ गई है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या दिल्ली और पंजाब में तल्खी के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में साथ आ पाएंगे?
कांग्रेस-AAP गठबंधन पर सस्पेंस क्यों
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर सस्पेंस इसलिए भी है क्योंकि पंजाब से लेकर दिल्ली तक, दोनों दलों के रिश्ते तल्ख हैं. दिल्ली में जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं, अरविंद केजरीवाल से लेकर राहुल गांधी तक एक-दूसरे पर तल्ख शब्दबाण चला रहे हैं.
पंजाब कांग्रेस यूनिट भी चंडीगढ़ चुनाव में साथ के खिलाफ है. पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अमृतसर से लेकर फजिल्का तक, नगर निगम के मेयर चुनाव में सबसे बड़ा दल होने के बावजूद अपना मेयर बनाने में कांग्रेस के विफल रहने का हवाला देते हुए चंडीगढ़ में साथ का विरोध किया है. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पिछली बार भी पंजाब कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के समर्थन का विरोध कर रहे थे लेकिन तब दोनों दलों की तल्खी पंजाब तक ही सीमित थी.
शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर भी पिछले मेयर चुनाव के समय दोनों दल साथ थे और दिल्ली की लोकसभा सीटों पर भी कांग्रेस-आम आदमी पार्टी ने गठबंधन किया था. इस बार तस्वीर दूसरी है. इस बार के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार प्रेमलता को गठबंधन का उम्मीदवार ही बताया जा रहा है लेकिन क्रॉस वोटिंग की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं. प्रेमलता का मुकाबला बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला से है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










