
दिल्ली एयरपोर्ट भेजे जा रहे टैंकरों से ATF चोरी कर खुले बाजार में बेचा जा रहा था, 6 गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट के लिए भेजे जा रहे टैंकरों से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) चोरी कर उसे खुले बाजार में मिनरल टर्पेंटाइन ऑयल के रूप में बेचने वाले गैंग का खुलासा किया है. यह रैकेट तीन साल से चल रहा था और हर महीने सरकार को 1.62 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया जो एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) को आईजीआई एयरपोर्ट ले जाने वाले टैंकरों से चोरी कर खुले बाजार में मिनरल टर्पेंटाइन ऑयल (MTO) के रूप में बेच रहा था. यह अवैध कारोबार पिछले तीन वर्षों से चल रहा था, जिससे हर महीने 1.62 करोड़ रुपये का नुकसान सरकार को हो रहा था.
पुलिस को रविवार को इस रैकेट की जानकारी मिली, जिसके बाद क्राइम ब्रांच और रेलवे पुलिस ने मिलकर छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने तीन टैंकर जब्त किए, जिनमें कुल 72 हजार लीटर ATF था. यह तेल HPCL के बहादुरगढ़ स्थित असोदा डिपो से आईजीआई एयरपोर्ट के लिए भेजा गया था.
टैंकरों से टरबाइन फ्यूल चोरी
टैंकर ड्राइवर, ट्रांसपोर्टर और गोदाम मालिक ने GPS डेटा में छेड़छाड़ कर टैंकरों को मुंडका के एक छिपे स्थान पर पहुंचा दिया. टैंकर के सुरक्षा लॉक को डुप्लीकेट मास्टर चाबी से खोलकर फर्जी डिप रॉड का इस्तेमाल कर मात्रा दिखा दी जाती थी. इसके बाद तेल को ड्रम में भरकर बेच दिया जाता था.
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
पकड़े गए आरोपियों में गोदाम मालिक गया प्रसाद यादव, ट्रक मालिक अशपाल सिंह भुल्लर, खरीददार राजकुमार चौधरी और तीन ड्राइवर शामिल हैं. दो ड्राइवरों के हेल्पर को हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










