
दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़, Indigo ने अपने यात्रियों को साढ़े तीन घंटे पहले बुलाया
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ की समस्या से निपटने के लिए इंडिगो (Indigo) ने अनोखा तरीका निकाला है. Indigo ने घरेलू यात्रियों से यात्रा से 3.5 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए कहा है. इतना ही नहीं Indigo ने यात्रियों को अपने साथ सिर्फ 7 किलो सामान के साथ 1 बैग लाने की सलाह दी है. ताकि सिक्योरिटी चेक के दौरान ज्यादा परेशानी न उठाना पड़े.
दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ की समस्या से निपटने के लिए इंडिगो (Indigo) ने अनोखा तरीका निकाला है. Indigo ने घरेलू यात्रियों से यात्रा से 3.5 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए कहा है. इतना ही नहीं Indigo ने यात्रियों को अपने साथ सिर्फ 7 किलो सामान के साथ 1 बैग लाने की सलाह दी है. ताकि सिक्योरिटी चेक के दौरान ज्यादा परेशानी न उठाना पड़े.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इन दिनों भारी भीड़ और अव्यवस्थाओं को लेकर तमाम शिकायतें सामने आ रही हैं. यहां तक कि यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है. सुरक्षा जांच के दौरान भी यात्रियों को समस्याएं हो रही हैं. इन शिकायतों के बीच केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक से सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे. इस दौरान सिंधिया ने अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें दिशा निर्देश दिए.
फ्लाइट्स की संख्या अधिक होने से बढ़ी भीड़ उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फ्लाइट्स की संख्या अधिक होने से पीक आवर्स में भीड़ हद से ज्यादा बढ़ रही है. हम इसे कम करेंगे ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो. दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की सहूलियत के लिए मौजूदा समय में 14 एक्सरे स्क्रीनिंग मशीनें काम कर रही हैं. लेकिन लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए दो और मशीनों को शामिल करने की योजना है.
दिल्ली हवाईअड्डे के एंट्री प्वॉइन्ट (1A और B) का इस्तेमाल किया जाएगा. विमानों की अधिक संख्या को देखते हुए पीक आवर में उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को कम करने पर विचार किया जा रहा है.
दिल्ली एयरपोर्ट की नई गाइडलाइन जारी
इसी बीच दिल्ली एयरपोर्ट की नई गाइडलाइन सामने आई है. इसके मुताबिक, हर एंट्री गेट पर एक डिजिटल डिस्प्ले लगाया जाएगा. उसमें वेट टाइम की जानकारी दी जाएगी. वहीं किसी भी गेट पर ज्यादा भीड़ ना इकट्ठा हो, इसलिए एक कमांड सेंटर का भी गठन किया जाएगा. वहीं किसी भी यात्री को ज्यााद वेट ना करना पड़े, इसलिए क्राउड मैनेजर भी जगह-जगह तैनात किए जाएंगे. एयरलाइन्स को भी लगातार भीड़ को लेकर अपडेट दिया जाएगा. ऐसा होने से जो लंबी कतारें लग जाती हैं, उससे निजात मिल सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










