
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर, फ्लाइट ऑपरेशंस अब पटरी पर... आ गया IGI का अपडेट
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी दूर कर दी गई है. ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) के पूरी तरह बहाल होने के बाद उड़ान संचालन अब सामान्य हो गया है, जिससे यात्रियों और एयरलाइंस दोनों को बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी ने ना सिर्फ ATC सिस्टम को धीमा कर दिया था, बल्कि देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर हजारों यात्रियों की दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो गई थी. ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) ठप पड़ते ही उड़ानों का शेड्यूल गड़बड़ा गया था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मैन्युअल मोड पर शिफ्ट करना पड़ा था.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से जुड़ी तकनीकी समस्या पूरी तरह ठीक हो गई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक AMSS सिस्टम अब सुचारू रूप से काम कर रहा है और फ्लाइट ऑपरेशंस पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं. गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह प्रभावित होने वाली उड़ानें अब अपने शेड्यूल के अनुरूप संचालित हो रही हैं.
दरअसल, शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी के कारण 800 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई और सैकड़ों यात्री घंटों तक टर्मिनल पर फंसे रहे. AMSS (Automatic Message Switching System) में आई इस समस्या ने उड़ानों के फ्लाइट प्लान मैसेज प्रोसेसिंग को प्रभावित कर दिया था.
अब दिल्ली एयरपोर्ट ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल की फ्लाइट प्लानिंग प्रक्रिया को सपोर्ट करने वाला Automatic Message Switching System (AMSS) अब पूरी तरह ठीक है. एयरपोर्ट ने कहा कि सभी एयरलाइन ऑपरेशंस वापस सामान्य हो चुके हैं और यात्रियों को अब किसी अतिरिक्त देरी की आशंका नहीं है.
एयरपोर्ट की एडवाइजरी में कहा गया, AMSS को प्रभावित करने वाली तकनीकी समस्या में सुधार हो गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन अब सामान्य है. सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर सुनिश्चित कर रही हैं कि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो.
'सिस्टम पूरी तरह कार्यरत, बैकलॉग क्लीयर'
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने बताया कि AMSS में 6 नवंबर को आई तकनीकी खराबी की पहचान कर उसे ठीक कर दिया गया है. OEM के विशेषज्ञों, ECIL टीम और AAI कर्मचारियों ने मिलकर सिस्टम को पुनर्स्थापित किया, जिसके बाद अब ऑटोमेटेड ऑपरेशन पूरी तरह बहाल हो चुके हैं. AAI ने कहा कि बैकलॉग भी क्लीयर कर दिया गया और अब सभी उड़ानें सामान्य रूप से संभाली जा रही हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












