
दिल्ली: उधार की रकम नहीं मिली तो 22 साल की लड़की ने दी जान, दीवार पर लिखा पैसे लेने वाले का मोबाइल नंबर
AajTak
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 22 साल की लड़की ने उधार दिए पैसे वापस न मिलने पर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले युवती ने घर की दीवार पर उधार लेने वाले का मोबाइल नंबर लिखा और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें आरोपी को सजा देने की मांग की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के उत्तम नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 22 साल की युवती ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसे अपनी उधार दी गई रकम वापस नहीं मिल रही थी. पीड़िता ने मरने से पहले दीवार पर उधार लेने वाले का मोबाइल नंबर लिखा और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें आरोपी की जानकारी देते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 मार्च की है. दिल्ली में उत्तम नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने अपने घर में चुन्नी से फांसी लगा ली है. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दीवार पर एक मोबाइल नंबर लिखा मिला. इसी के साथ एक सुसाइड नोट मिला.
यह भी पढ़ें: कानपुर के रहने वाले स्टूडेंट ने MP की यूनिवर्सिटी में दी जान, लैपटॉप से मिला सुसाइड नोट
सुसाइड नोट से पता चला कि मृतका ने अपने एक जानकार को 1.5 लाख रुपये उधार दिए थे. बार-बार मांगने के बावजूद आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया, जिससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी. बताया जा रहा है कि पीड़िता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी. उसने अपनी मेहनत की कमाई आरोपी को उधार दी थी.
लंबे समय तक रकम वापस न मिलने पर वह टूट चुकी थी. आखिरकार उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. पुलिस ने पीड़िता के लिखे गए सुसाइड नोट और दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. दिल्ली पुलिस इस मामले में लोगों से पूछताछ भी कर रही है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










