
दिल्ली: उद्योग नगर जूता गोदाम से मिला एक शव, 3 कर्मचारी लापता, फायर अफसर घायल
AajTak
दिल्ली के उद्योग नगर जूता गोदाम में आग लगने के बाद लापता हुए कर्मचारियों में से एक की लाश मिली है. 3 कर्मचारी अब भी लापता हैं. बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है.
दिल्ली के उद्योग नगर स्थित जूते के गोदाम भी सोमवार को भीषण आग लग गई थी. गोदाम के अंदर कुछ लोग फंस गए थे, जिनमें से 6 को बाहर निकाल लिया गया था, वहीं 4 कर्मचारी लापता हो गए थे. अभी तक लापता कर्मचारियों में से केवल एक का शव बरामद हुआ है. बचाव टीमों के लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद भी 3 कर्मचारियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. फायर डिपार्टमेंट के एडिशनल डिवीजनल अधिकारी राजेश शुक्ला भी सर्च ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे, वहीं फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया है. घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. लापता कर्मचारियों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. जूता गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग की 2 दर्जन से ज्यादा टीमें घटनास्थल पर पहुंची थीं. करीब 4 घंटे तक बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों में आग धधक रही थी.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







