
दिल्ली: उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, अभी तक नहीं हो पाई पहचान
AajTak
दिल्ली के उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो के प्लेटफॉर्म से नीचे कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली. हालांकि, महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. साथ ही महिला की अभी पहचान भी नहीं हो पाई है.
दिल्ली के उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से एक महिला सड़क पर नीचे कूद गई. जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि, पहचान के लिए पुलिस लोगों की भी मदद ले रही है.वहीं, महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का भी पता नहीं चल पाया है.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के एक ऊंचे प्लेटफॉर्म से महिला कूद गई . जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई. उसे बचाया जा सके, इसलिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका भी पता नहीं चल सका है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की ‘होली गर्ल्स’ नहीं हैं डीपफेक, ये है वायरल वीडियो की असलियत
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है. मृतक महिला की उम्र 38 के आसपास बताई जा रही है. वहीं, महिला के पास से ऐसी कोई चीज भी नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके. अधिकारी ने बताया कि मेट्रो स्टेशन और आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
बता दें कि दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म से कूदकर या फिर मेट्रो के आगे कूदकर जान देने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










