
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्ज करते वक्त लगा इलेक्ट्रिक शॉक, एक व्यक्ति की मौत
AajTak
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में ई-रिक्शा चार्ज करते वक्त एक व्यक्ति को इलेक्ट्रिक शॉक लगा. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. 34 साल के महेन्दर की अस्पताल में मौत हो गई.
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक व्यक्ति की इलेक्ट्रिक शॉक से मौत हो गई. उसकी पहचान 34 साल के महेन्दर के तौर पर की गई है. वह यहां एक ई-रिक्शा गैराज में मैकेनिक का काम करता था. ई-रिक्शा को चार्ज करते वक्त उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.
निहाल विहार पुलिस स्टेशन को पश्चिम विहार के सहगल हॉस्पिटल से छह अगस्त को एक सूचना मिली कि महेन्दर का अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगने के बाद उसके मालिक धर्मेन्दर ने भर्ती कराया है. इसके बाद इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर असिस्टेंट सब इन्सपेक्टर राजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और वहां मरीज को मृत पाया. पूछताछ के दौरान पता चला कि महेन्दर को इलेक्ट्रिक शॉक ई-रिक्शा चार्ज करते वक्त लगा. वह दिल्ली के चन्दर विहार इलाके में एक ई-रिक्शा चार्जिंग गैराज में काम करता था.
पुलिस ने जानकारी दी कि मृत व्यक्ति के शव को संजय गांधी अस्पताल में सुरक्षित रखा गया. उसके परिवार के इसकी सूचना दे दी गई. वहीं पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना किया है और उस स्थान को सील कर दिया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे महेन्दर के पिता को सौंप दिया गया. इस मामले में एफआईआर की कॉपी भी उसके परिजनों को दे दी गई है. हालांकि जांच अभी जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








