
दिल्ली आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने आरोपी राजेश जोशी को 4 दिन के लिए ED की कस्टडी में भेजा
AajTak
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में आरोपी विज्ञापन कंपनी के निदेशक राजेश जोशी को गुरुवार को ईडी की हिरासत में भेज दिया. चेरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश जोशी को विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 13 फरवरी तक हिरासत में पूछताछ के लिए भेज दिया. ईडी ने बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया था.
दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी और एडवरटाइजिंग कंपनी चेरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजेश जोशी को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे चार दिन के लिए ED की कस्टडी में भेज दिया है. ईडी आरोपी राजेश जोशी से 13 फरवरी तक हिरासत में पूछताछ करेगी. गोवा विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर ‘रिश्वत’ लेन-देन के संबंध में जोशी की भूमिका की जांच की जा रही है. एक दिन पहले ही ईडी ने जोशी को गिरफ्तार किया था.
ED ने आज कोर्ट से आरोपी राजेश जोशी की 10 दिन को रिमांड देने की मांग की थी. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईडी का कहना था कि बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए मामले में अन्य आरोपियों के साथ जोशी का आमना-सामना कराने की जरूरत है. जोशी पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान AAP का अभियान चलाया था. चुनाव के लिए कथित तौर पर 'किकबैक' के मामले में विज्ञापन कंपनी प्रमोटर के लिंक ईडी की जांच के दायरे में हैं. कोर्ट ने उन्हें दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है. ईडी ने कोर्ट को सौंपी गई चार्जशीट में आरोप लगाया कि रद्द की गई दिल्ली आबकारी नीति में कथित रूप से 100 करोड़ रुपये की "किकबैक" का एक हिस्सा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव अभियान में "इस्तेमाल" किया गया था.
गोवा चुनाव में रिश्वत के पैसों के लेन-देन की जांच
आरोप लगाया गया है कि शराब व्यवसायियों और राजनेताओं के 'साउथ ग्रुप' नामक संस्था द्वारा की गई 100 करोड़ रुपये की "रिश्वत" राशि में से 30 करोड़ रुपये एक अन्य आरोपी दिनेश अरोड़ा ने अभिषेक बोइनपल्ली, जोशी और एक व्यक्ति सुधीर के साथ "मिलीभगत" से "हैंडल" किए. ईडी ने कहा कि चेरियट प्रोडक्शंस, AAP द्वारा 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए गोवा चुनाव अभियान के लिए संबंधित विज्ञापन और अन्य कार्य किए गए थे.
आबकारी मामले में अब तक 8 गिरफ्तारियां
ईडी ने मामले में पिछले महीने कोर्ट में दायर अपनी दूसरी चार्जशीट में दावा किया कि अब तक 70 लाख रुपये के नकद लेनदेन के लिए मनी ट्रेल का भुगतान किया गया है, जो इन फंडों के अधिग्रहण के समय के साथ जुड़ा हुआ है. एजेंसी ने चार्जशीट में यह भी कहा था कि दिनेश अरोड़ा के विश्लेषण की सीडीआर से पता चलता है कि वह जोशी के संपर्क में था. ईडी ने अब तक इस मामले में जोशी समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी ने इस मामले में पंजाब के पूर्व शिअद विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा को मंगलवार को गिरफ्तार किया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











