
दिल्ली: आग का गोला बनी कार, जलकर ट्रांसपोर्ट व्यापारी की मौत
AajTak
दिल्ली के बिजवासन रोड फ्लाईओवर के पास एक कार में आग लग गई. जिससे एक 42 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यापारी की जलकर मौत हो गई. व्यापारी गुरुग्राम का रहने वाला था.
दिल्ली के बिजवासन रोड फ्लाईओवर के पास एक कार में आग लग गई. जिससे 42 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने आज तक को दी. अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सोमवार रात करीब 10:32 बजे एक कॉल मिली, जिसमें उन्हें कार में लगी आग के बारे में बताया गया.
जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और रात 11:20 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. आग बुझाने के बाद अधिकारियों को वाहन के अंदर एक अज्ञात जला हुआ शव मिला. इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि कार में आग लगने के बारे में मंगलवार रात 10:25 बजे कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई थी.
यह भी पढ़ें: IPS मणिलाल पाटीदार 24 घंटे की पुलिस रिमांड में भेजा गया, क्रशर व्यापारी की मौत के मामले में होगी पूछताछ
कॉल मिलने पर एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि एक टोयोटा ग्लैंजा कार में आग लग गई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार बिजवासन फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जा रही थी और अचानक उसमें आग लग गई. जिससे चालक की मौत हो गई. जिसके बाद चालक के परिवार के सदस्यों को मौके पर बुलाया गया और बाद में मृतक की पहचान गुरुग्राम के पालम विहार इलाके के निवासी संदीप के रूप में हुई.
पुलिस ने कहा कि संदीप आरके पुरम में टैक्सी ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय चलाता था और वह अपने कार्यालय से घर लौट रहा था. घटना के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को शवगृह में रखवाया गया. पुलिस घटनाओं के क्रम को जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










